1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gang rape of women

वडोदरा में पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म, दो गिरफ्तार

Gang rape of women
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर में एक महिला से उसके पति के सामने ही सामूहिक बलात्कार किया गया। बाद में महिला और उसके पति से लूटपाट की गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।


स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात जयदीप पटेल, सत्यम पांडे और अजय पटेल ने मनजलपुर के सूनसान इलाके में महिला और उसके पति को रोका। अधिकारी ने कहा कि जयदीप पटेल और सत्यम पांडे ने महिला से कथित रूप से बलात्कार किया।

बाद में उन तीनों ने महिला और उसके पति से लूटपाट की। आरोपियों ने महिला से 15000 रुपए कीमत की सोने की बालियां, दो मोबाइल और 1000 रुपए कथित रूप से लूट लिए।

पुलिस ने आज जयदीप पटेल और सत्यम पांडे को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 392 (लूट) और अनुसूचित जाति एवं अनूसचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। दंपति आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस तीसरे आरोपी अजय पटेल की तलाश में जुटी है। (भाषा)
अगला लेख
डिंडोरी में मॉब लिंचिंग, शराबियों ने समझा बच्चा चोर, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला