सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert : 3 से 5 फरवरी के बीच इन इलाकों में हो सकती है बारिश, ओले गिरने की चेतावनी
- टूटा 13 साल का रिकॉर्ड, जनवरी में सबसे ज्यादा चली शीतलहर
- Weather Alert : देश के कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर का सितम, राहत के आसार नहीं
- Weather Alert : मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का कहर, पचमढ़ी में पारा 1.4 डिग्री
- Weather Alert : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी में पारा 1.6 तक लुढ़का
Kashmir valley | कश्मीर में ताजा बर्फबारी से विमानों के परिचालन में बाधा
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्से में ताजा बर्फबारी के कारण बुधवार को हवाई यातायात प्रभावित रहा।
अधिकारियों ने यह जानकारी देते कहा कि बर्फबारी रात में शुरू हुई और अंतिम खबर आने तक अनेक स्थानों पर बर्फबारी जारी थी। इससे सुबह के वक्त श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों के परिचालन में बाधा आई और कई उड़ानों में देरी हुई।
अधिकारी ने बताया कि हवाई पट्टी पर बर्फ जम जाने और खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने से विमान परिचालन बाधित रहा। उन्होंने बताया कि हवाई पट्टी से बर्फ हटा दी गई लेकिन दृश्यता 800 मीटर रहने के कारण इस पर असर पड़ा।
अधिकारी ने बताया कि मौसम में सुधार आने के बाद ही हवाई अड्डे से विमानों के परिचालन के संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ानों में दरी हुई और कुछ का समय परिवर्तित किया गया है। (भाषा)
