1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Former cricketer Vinod Kambli arrested

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, बाद में जमानत पर किया रिहा

Vinod Kambli
मुंबई। भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी रिहायशी सोसाइटी के द्वार से रविवार दोपहर अपनी गाड़ी भिड़ा दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से बहस भी की। उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की ज़िदंगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) तथा 427 (ऐसी हरकत करना जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
अगला लेख
यूक्रेन संकट पर हाईलेवल मीटिंग करेंगे PM मोदी, UP से लौटते ही है बैठक का प्‍लान