ganesh chaturthi
Mon, 28 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Fog, Weather, Punjab, Haryana, temperatures

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर जारी, हिसार सबसे ठंडा

Fog
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप रहा और कोहरे के कारण क्षेत्र में हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। पंजाब और हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों में पटियाला और चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6-8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि तड़के कोहरे के कारण क्षेत्र में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कई विमान और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में क्षेत्र में कोहरा और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना व्यक्त की है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा दिया