1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Flood havoc in Himachal Pradesh

Weather Update : हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर, अब तक 32 की मौत, कई लोग अब भी लापता

Flood havoc in Himachal Pradesh
Flood havoc in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में 31 जुलाई को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ की घटना में 4 और शव बरामद होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी पधर और शिमला के रामपुर उपमंडल में अचानक आई बाढ़ की घटना में कम से कम 23 लोग अब भी लापता हैं।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी पधर और शिमला के रामपुर उपमंडल में अचानक आई बाढ़ की घटना में कम से कम 23 लोग अब भी लापता हैं।
शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि रामपुर के आसपास सुन्नी बांध और सतलुज नदी के किनारे से चार शव बरामद किए गए हैं। जिले में करीब 14 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से शुक्रवार को एक शव बरामद किया गया, जबकि पिछले छह दिनों में तीन शव बरामद किए गए हैं।
रामपुर से बरामद 19 शवों में से 11 की पहचान डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (डीएनए) के जरिए की गई है। अधीक्षक ने बताया कि मंडी के राजभान गांव में नौ शव और कुल्लू के निरमंड/बागीपुल में चार शव बरामद किए गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour x
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करेगा : अमित शाह