1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Firing from Pakistan in Punch sector

पुंछ में एलओसी पर पाक सैनिकों ने की गोलीबारी, सेना का कैप्टन घायल

Pakistan
जम्मू। पाकिस्तान के सैनिकों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक कैप्टन घायल हो गया।
 
एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने मंगलवार शाम पुंछ के चाकन दा बाग इलाके में एलओसी पर गोलीबारी की। घायल कैप्टन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
भारतीय जवानों ने जवाब में गोली चलाईं और देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। एक दिन पहले ही पुंछ में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना के एक मेजर समेत सात जवान मारे गए थे और चार अन्य घायल हो गए। (भाषा) 
अगला लेख
नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार