• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. firing at karani sena rajasthan president bhanwar singh
Written By
Last Modified: रविवार, 13 अगस्त 2023 (15:20 IST)

राजस्थान में करणी सेना की बैठक में गोलीबारी, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह गंभीर

राजस्थान में करणी सेना की बैठक में गोलीबारी, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह गंभीर - firing at karani sena rajasthan president bhanwar singh
Rajasthan News : राजस्थान के उदयपुर में राजपूत करणी सेना की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई। भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
बताया जा रहा कि आरोपी दिग्विजय बठेड़ा ने भंवर सिंह को उस समय गोली मार दी जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। 
 
बैठक में गोली चलते ही सनसनी फैल गई। बैठक में मौजूद लोगों ने आरोपी दिग्विजय का तत्काल पकड़ लिया गया और मौके पर उसकी जमकर पिटाई की।
ये भी पढ़ें
महाराष्‍ट्र के अस्पताल में पूरी रात हाहाकार, 18 मरीजों की मौत से मचा हड़कंप