सम्बंधित जानकारी
- 2.20 रुपए महंगी हुई CNG, जानिए पुणे में क्या हैं नए दाम...
- लाउडस्पीकर पर घमासान के बीच योगी सरकार ने 3 दिन में उतरवाए 21963 और 42332 हजार की आवाज की धीमी
- दिल्ली : मेट्रो और अस्पतालों तक को बिजली आपूर्ति पर संकट, सत्येंद्र जैन ने केंद्र को लिखी चिट्ठी
- Ayodhya : अयोध्या में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 2 मस्जिदों के गेट पर फेंके गए आपत्तिजनक शब्द लिखे कागज, 7 गिरफ्तार
- उत्तराखंड में उपचुनाव की घोषणा से पूर्व ही चंपावत में हुंकार भरने लगे मुख्यमंत्री धामी
उदयपुर के पास जंगलों में लगी आग, हालात नियंत्रण में
जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में बांकी वन क्षेत्र में आग लग गई है जिसे बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर शहर से सटे बांकी के जंगलों में यह आग बुधवार को लगी जो गुरुवार रात तक 3 से 4 स्थानों पर फैल गई।
मुख्य वन संरक्षक आर के सिंह ने कहा कि आग करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैल गई थी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया जिसने छह फेरे लगाकर पानी का छिड़काव किया।
सिंह ने कहा कि हालांकि, हेलीकॉप्टर द्वारा पानी के छिड़काव के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। विभाग इलाके पर निगरानी रख रहा है ताकि घटना दोबारा न हो।
उल्लेखनीय है कि पूरा राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां रात का तापमान भी 31.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। राज्य के कई स्थानों पर दिन का तापमान 46 डिग्री से अधिक बना हुआ है जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
