• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in Mumbai Kamathipura
Written By
Last Updated : मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (12:36 IST)

मुंबई के कमाठीपुरा में लगी भीषण आग, 5 लोग घायल

Mumbai
दक्षिण मुंबई के कमाठीपुरा के करीब फारस रोड में आग लगने से करीब 5 लोगों के घायल की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।
 
आग को काबू में करने कोशिश की जा रही है। घायलों को नजदीक के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। आग किस कारण से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
 
पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में साकी नाका कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई थी। इस आग में 2 लोगों की मौत हो गई थी।