1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in mumbai building

मुंबई की इमारत में भीषण आग, 19वीं मंजिल से गिरकर सुरक्षा गार्ड की मौत

mumbai
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को 61 मंजिला एक आवासीय इमारत की 19वीं मंजिल पर आग लगने का बाद एक फ्लैट से एक सुरक्षा गार्ड नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
 
करी रोड पर ‘वन अविघ्न पार्क’ नामक इमारत की 19वीं मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के बाद इमारत का एक सुरक्षा गार्ड अरुण तिवारी (30) 19वीं मंजिल पर गया। उसे जल्द ही यह एहसास हो गया कि वह फंस गया है और आग से बचने के लिए वह फ्लैट की बालकनी से लटक गया।

वह कई मिनट तक बालकनी की रेलिंग पकड़े रहा लेकिन अंततः वह गिर गया। उसे तुरंत KEM अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया।
 
मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि इमारत में 2 लोग फंसे हैं जबकि ज्यादातर लोगों को निकाला जा चुका है।
 
महानगर पालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।
अगला लेख
कृत्रिम पैर की वजह से सुधा चंद्रन को एयरपोर्ट पर रोका, पीएम मोदी से अपील के बाद CISF ने मांगी माफी