शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Instead of being slapped, the paw of the hand was cut off.
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (15:43 IST)

चांटा मारना पड़ा महंगा, बदले में हाथ का पंजा ही काट दिया

चांटा मारना पड़ा महंगा, बदले में हाथ का पंजा ही काट दिया - Instead of being slapped, the paw of the hand was cut off.
इंदौर। इंदौर में एक लोमहर्षक वारदात हुई। इंदौर के देवगुराड़िया में किराना व्यापारी ने 2 माह पहले एक शराबी से विवाद होने पर चांटा मार दिया था। इसके बाद बात आई-गई हो गई थी। लेकिन शराबी ने गुरुवार की रात को इस चांटे का बदला ले लिया और बीती रात को किराना व्यापारी से विवाद करते हुए आरोपी युवक व उसके भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर व्यापारी के हाथ का पंजा काट दिया। पंजा काट देने से व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार देवगुराड़िया इलाके में एक किराना दुकान चलाने वाले दुकानदार ने शराबी को 2 माह पहले चांटा जड़ दिया था। आरोपियों ने इसका बदला लेने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गुरुवार रात किराना व्यापारी को घेरकर उसके हाथ का पंजा काट दिया। किराना व्यापारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमला करने वाले दोनों भाइयों और उनके साथियों की तलाश कर रही है। यह घटना खुड़ैल क्षेत्र के पत्थर मुंडला की है। यहां रहने वाले फरहान अंसारी को उसका भाई गंभीर हालात में अस्पताल लेकर पहुंचा था।
 
जानकारी के अनुसार फरहान इलाके में किराने की दुकान चलाता है और 2 माह पहले उसने समीर लाला को शराब के नशे में विवाद करने के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था। इसका बदला लेने के लिए फरहान से आरोपियों ने शुक्रवार रात विवाद और मारपीट कर उसके सीधे हाथ का पंजा काट दिया था। रात में परिवार एक थैली में एमवाय अस्पताल में कटा हुआ पंजा लेकर पहुंचा। टीआई महेन्द्र भदौरिया के मुताबिक इस हमले में कुछ आरोपियों को रात में ही पकड़ लिया गया है जबकि 2 लोगों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें
मुंबई की इमारत में भीषण आग, 19वीं मंजिल से गिरकर सुरक्षा गार्ड की मौत