गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire in Delhi's warehouse
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (11:50 IST)

दिल्ली के माल गोदाम में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Fire
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में एक माल गोदाम में लगी आग पर 8 घंटे के अभियान के बाद काबू पा लिया गया। दमकल के 34 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे आग के संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद दमकल के 34 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

गुरुवार को सुबह छह बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया। ऐसा संदेह है कि माल गोदाम में चिकित्सकीय उपकरण रखे थे। हालांकि आग लगने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस Live Updates : भारत में कोविड-19 के 7,67,296 मामले