1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in bekri shop in Bihar

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेकरी में लगी आग, 5 मजदूर जिंदा जले

fire
मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित एक बेकरी (बिस्किट फैक्टरी) में सोमवार  तड़के आग लगने से 5 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई तथा 4 अन्य झुलसकर घायल हो गए।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने यहां बताया कि बंशी पंचायत के बाजितपुर गांव स्थित एक बेकरी में  तड़के 3 बजे अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 5 मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई जबकि 2  अन्य मजदूर लापता हैं। शव इस कदर जल गए हैं कि मजदूरों की पहचान करना मुश्किल है। आग लगने के  कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है, हालांकि अंगीठी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
 
कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में 4 अन्य मजदूर झुलस गए हैं जिनमें से 1 की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई  है। घायलों को इलाज के लिए कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
दुर्घटना स्थल से 5 शव  निकाले जा चुके हैं जबकि 2 अन्य की खोज की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मोहम्मद सुहैल और कुमार मौके पर कैंप कर रहे हैं। (फाइल फोटो)
अगला लेख
अपना घर चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है...