1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire-hit Singaporean ship towed away from beach

आग से प्रभावित सिंगापुर के जहाज को समुद्र तट से दूर ले जाया गया

Fire hit Singaporean ship towed away from beach
Singaporean cargo ship case : सिंगापुर के ध्वज वाले मालवाहक जहाज में लगी आग बुझाने के लिए जारी अभियान के बीच शनिवार को जहाज को समुद्र तट से और दूर ले जाया गया। जहाज एमवी वान हाई 503 को तट से 40 समुद्री मील दूर ले जाया गया है। इससे पहले यह जहाज तट से 27 समुद्री मील दूर था। इस सप्ताह की शुरुआत में कोलंबो से मुंबई की ओर जाते समय केरल के तट के निकट जहाज में आग लग गई थी। आग पर 40 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है। चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 को बचा लिया गया, जबकि 4 लापता हैं। 
 
रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस सप्ताह की शुरुआत में कोलंबो से मुंबई की ओर जाते समय केरल के तट के निकट जहाज में आग लग गई थी। सूत्रों ने बताया कि जहाज एमवी वान हाई 503 को तट से 40 समुद्री मील दूर ले जाया गया है। इससे पहले यह जहाज तट से 27 समुद्री मील दूर था।
रक्षा वक्तव्य में कहा गया है, खींचने (टोइंग) का अभियान शुरू हो गया है। खराब मौसम के कारण जहाज को खींचने की गति 1.5 नॉट तक सीमित है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक रक्षा बयान में कहा गया, आईसीजी के जहाज सक्षम, समर्थ, विक्रम और नौसेना के जहाज शारदा, ओएसवी ट्राइटन लिबर्टी टोइंग जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं। जहाज को खींचने का काम टग ऑफशोर वॉरियर, गार्नेट और वॉटर लिली कर रहे हैं।
बयान में कहा गया है, अग्निशमन अभियान जारी है। सिंगापुर के ध्वज वाले इस जहाज में रखे कंटेनर में विस्फोट होने से आग लग गई थी। बृहस्पतिवार को नौवहन महानिदेशालय ने कहा था कि आग पर 40 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया है। जहाज पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 को बचा लिया गया, जबकि 4 लापता हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इन 5 कारणों से हो सकता है दुनिया का अंत, जानिए क्या कहते हैं जानकार