1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Female's rape, rape, Visakhapatnam, alcoholic

शर्मनाक...दिनदहाड़े दुष्कर्म, लोग तमाशा देखते रहे...

Female's rape
विशाखापत्तनम। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में एक शराबी दरिंदे ने दिनदहाड़े एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना का सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि लोग पीड़िता को उस दरिंदे के चंगुल से छुड़ाने के बजाय तमाशा देखते रहे। 
 
एक जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 अक्टूबर, रविवार दोपहर की है, जब एक व्यस्त सड़क पर 20 साल के एक शराबी ने फुटपाथ पर बैठी 35 साल की एक महिला के साथ सरेआम दुष्कर्म किया। घटनास्थल के आसपास से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने उस महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। 
 
बताया जाता है कि इस दौरान एक ऑटो चालक ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
अगला लेख
खुशखबर, भारतीय आईटी उद्योग के लिए अच्छा रहेगा अगला साल