1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. farmer leader rakesh tikait called dictator to Modi

टिकैत ने मोदी सरकार को कहा तानाशाह, कहा- भाजपा नेताओं का करेंगे बहिष्कार

farmer protests
देहरादून। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को देहरादून जिले के विकासनगर के हरबर्टपुर में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत की और कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं टिकैत ने मोदी सरकार को तानाशाह भी कह दिया। 
 
किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए किसान नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग करते हुए टिकैत ने कहा कि यह कृषि कानून नहीं, बल्कि काले कानून हैं, जो किसानों की बर्बादी की गारंटी देते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि गुजरात और बेंगलुरु में किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए किसान नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो देशभर में भाजपा नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई संगठनों से जुड़े लोग भी किसान महापंचायत में पहुंचे।
 
अगला लेख
कोविशील्ड, कोवैक्सीन टीकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं : स्वास्थ्य मंत्री