1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. faridabad news in hindi

बेडरूम में घुसे सांड और गाय, जमकर मचाया धमाल, 2 घंटे तक अलमारी में बंद रही महिला

cow and bull in bed room
faridabad news in hindi : हरियाणा के फरीदाबाद में एक गाय एक घर के बेडरूम में घुस गई। पीछे पीछे सांड भी आ गया। दोनों को देख वहां मौजूद महिला घबरा गई और अलमारी में छुपकर अपनी जान बचाई। हालांकि वह 2 घंटे तक अलमारी में बंद रही।
 
बताया जा रहा है कि हादसा फरीदाबाद की डबुआ कालोनी में राकेश साहू के घर हुआ उनकी पत्नी सपना अपने घर में पूजा कर रही थी, घर का दरवाजा खुला था। तभी एक सांड और गाय घर में घुस गए।

महिला ने खुद को अलमारी में बंद किया और पति को फोन पर सूचना दी। घटना के समय बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे। अगर वे घर पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 
सांड ने घर अंदर जमकर उत्पात मचाया। उसने बेड, फर्नीचर और घर में रखे अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचाया। पड़ोसियों ने मिलकर लाठी-डंडे और पानी फेंक कर और पटाखे फोड़कर सांड को बाहर निकालने का असफल प्रयास किया। 
इसके बाद किसी तरह गाय को भगाया गया। इस पर सांड भी वहां से भागकर गली में चला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: ट्रंप ने लगाया 25% टैरिफ, क्या हुआ शेयर बाजार में ऑटो मोबाइल कंपनियों के शेयरों का हाल?