सम्बंधित जानकारी
- आप सांसद भगवंत मान को आया गुस्सा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से भिड़े
- शिवसैनिकों की गुंडागर्दी, CM उद्धव के खिलाफ Facebook पर लिखी पोस्ट तो मारपीट कर मूंडा सिर
- देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और शिवसेना नेता के बीच टि्वटर पर नोकझोंक
- सांसद भगवंत मान की तीखी प्रतिक्रिया, 'बादलों' के दोगले चेहरों की खोलूंगा पोल...
- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का वीडियो वायरल, निशाने पर आए मोदी
मशहूर मॉडल और शेफ जगी जॉन की मौत, किचन में मिली लाश
तिरुवनंतपुरम। मशहूर शेफ, टीवी प्रस्तोता और मॉडल जगी जॉन (38) मंगलवार को कुरावणकोणम स्थित अपने घर में मृत पाई गईं।
योग और खाना पकाने संबंधी कई मशहूर वीडियो बनाने वाली जॉन का शव सोमवार को उनके रसोईघर में पाया गया। जगी घर में अपनी मां के साथ रहती थीं।
पुलिस ने कहा कि जॉन के सिर के पीछे चोट का निशान था जो मौत का कारण हो सकता है। शव परीक्षण मंगलवार को होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव को अंतिम संस्कार के लिए कोतराक्कारा ले जाया गया।
कहा जा रहा है कि जगी का शव उनके पड़ोसी ने देखा था। जगी के पार्टनर ने पड़ोसी को जगी को देखने के लिए कहा था, क्योंकि वो लंबे समय से उनका फोन नहीं उठा रही थीं। इसके बाद पड़ोसी ने ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।
