1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Explosion in plastic factory in West Bengal

पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्टरी में हुए धमाके में 4 की मौत, 4 घायल

West Bengal
माल्दा (प. बंगाल)। पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में गुरुवार को एक प्लास्टिक फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 4 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार दिन में 11 बजे सुजापुर इलाके में स्थित फैक्टरी में धमाका हुआ।
उन्होंने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले 4 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है तथा दमकलकर्मी आग बुझाने तथा मलबे में से जिंदा लोगों को बचाने में जुटे हैं और जांच जारी है। (भाषा)
अगला लेख
दिल्ली में अब मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 रुपए जुर्माना