1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Explosion at oxygen cylinder plant in Mohali, Punjab

पंजाब के मोहाली में ऑक्सीजन सिलेंडर संयंत्र में विस्फोट, 2 लोगों की मौत

Explosion at oxygen cylinder plant in Punjab
Explosion at oxygen cylinder plant in Mohali: पंजाब के मोहाली (Mohali) जिले में एक ऑक्सीजन सिलेंडर (oxygen cylinder) संयंत्र में बुधवार को विस्फोट होने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मोहाली के फेज-9 में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र के संयंत्र में यह हादसा हुआ।ALSO READ: Telangana : दवा फैक्‍टरी में विस्फोट मामला, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 12 घायलों की हालत गंभीर
 
उपविभागीय मजिस्ट्रेट सहित पुलिस और लोक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर मौजूद हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कूड़े के ढेर में मिली नवजात, शरीर पर लगे थे कीड़े, ई-रिक्शा चालक ने बचाई जान