dharma sangrah
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. emergency landing of plane in Goa

इंजन खराब, मुंबई जा रहा विमान गोवा में उतरा

emergency landing
नई दिल्ली। कोच्चि से मुंबई जा रहे गो एयर के विमान के इंजन में खराबी के कारण उसे आपात स्थिति में गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर गुरुवार को उतारना पड़ा। विमान में 166 यात्री सवार थे। 
 
एयरलाइन ने बयान में बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर सुबह एक अन्य विमान से मुंबई भेज दिया गया है। 
 
उड़ान संख्या जी8-345 ने बुधवार रात करीब पौने आठ बजे कोच्चि से उड़ान भरी थी। इसे रात 9.40 बजे मुंबई पहुंचना था। रास्ते में इंजन खराब होने की वजह से इसे गोवा में उतारना पड़ा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
हरियाणा में कानून व्यवस्था के मद्देनजर रेल रद्द