1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ED notice to Jharkhand CM in PMLA case

ED ने झारखंड के CM सोरेन को फिर भेजा समन

Jharkhand CM
ED notice to Jharkhand CM : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर से समन जारी किया है और उनसे धन शोधन मामले में 27 से 31 जनवरी के बीच अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। 
 
केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने इस मामले में सोरेन का बयान पहली बार 20 जनवरी को यहां उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज किया था। इस दौरान जांचकर्ता उनके आवास पर करीब 7 घंटे तक रहे थे और उन्होंने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया।
 
सूत्रों ने बताया कि सोरेन को 27 से 31 जनवरी के बीच फिर से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है और ईडी की एक टीम पिछली बार की तरह उनके आवास पर जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि कि उस दिन (20 जनवरी) बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी इसलिए मुख्यमंत्री को फिर से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने किए अधिकारियों के तबादले, बदले राजेश राजौरा और मनीष सिंह के विभाग