महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मसौदा अध्यादेश, जरांगे भी माने
Maratha reservation : महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर मसौदा अध्यादेश लाई है। सरकार के फैसले के बाद आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जरांगे भी विरोध प्रदर्शन से पीछे हट गए हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जरांगे की मांगों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की और देर रात कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए एक मसौदा अध्यादेश के साथ प्रतिनिधिमंडल भेजा है।
मसौदा अध्यादेश जारी होने के बाद मनोज जरांगे ने भी कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध अब खत्म हो गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हमारी मांगे मान ली हैं। हम उनका पत्र स्वीकार करेंगे। मैं शनिवार को सीएम शिंदे के हाथ से जूस पी कर विरोध प्रदर्शन खत्म करूंगा।
इससे पहले, शुक्रवार दोपहर नवी मुंबई के वाशी स्थित शिवाजी चौक पर जरांगे ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने खाना बंद कर दिया है। मैं सिर्फ पानी पी रहा हूं। अगर आज रात विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए अध्यादेश जारी नहीं किया गया तो मैं कल मुंबई आऊंगा। मैं कल आजाद मैदान जाऊंगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें