1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. DMRC tweet on service at Magenta line

दिल्ली मेट्रो की ‘मजेंटा लाइन’ पर सेवाएं प्रभावित, DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

DMRC
Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो की ‘मजेंटा लाइन’ पर बुधवार को कुछ तकनीकी कारणों से सेवाओं में थोड़ी देर के लिए विलंब हुआ। ‘मजेंटा लाइन’ दिल्ली में जनकपुरी पश्चिम और नोएडा में बॉटनिकल गार्डन को जोड़ती है।
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सुबह आठ बजे यात्रियों को इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन के बीच ‘मजेंटा लाइन’ पर सेवाओं में विलंब। अन्य लाइन पर सेवाएं सामान्य है।'
 
करीब पौने घंटे तक सेवाएं प्रभावित रही। इसके बाद डीएमआरसी ने करीब 9 बज कर 45 मिनट पर सेवाएं सामान्य होने की जानकारी दी। निगम ने ट्वी‍ट कर कहा, 'सेवाएं सामान्य हो गई हैं।'
 
बताया जा रहा है कि सदर बाजाद छावनी मेट्रो स्टेशन पर कोई तकनीक खराबी के कारण मजेंटा लाइन पर रेल यातायाता प्रभावित हुआ।
अगला लेख
LOC पार से हथियार और ड्रग्स लेकर आ रहे 3 आतंकी जिंदा पकड़े