बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP worker ravindra jadeja helps chennai superkings to win IPL
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 मई 2023 (11:17 IST)

भाजपा कार्यकर्ता ने चेन्नई सुपरकिंग्स को जिताया IPL!

भाजपा कार्यकर्ता ने चेन्नई सुपरकिंग्स को जिताया IPL! - BJP worker ravindra jadeja helps chennai superkings to win IPL
Chennai Super Kings win Ipl title : महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया। देशभर में धोनी और CSK के समर्थकों ने चेन्नई की खिताबी जीत का जश्न मनाया। इस बीच तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि रविंद्र जडेजा भाजपा कार्यकर्ता है। गर्व है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को IPL में जीत दिलाई।
 
अन्नामलाई ने ट्‍वीट कर कहा कि क्रिकेटर जडेजा बीजेपी कार्यकर्ता हैं। उनकी पत्नी श्रीमती रीवाबा जामनगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। और वह एक गुजराती है! यह भाजपा कार्यकर्ता जडेजा थे जिन्होंने सीएसके को जीत दिलाई।
 
उल्लेखनीय है कि रविंद्र जडेजा ने आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल खिताब जिताया। चेन्नई ने 5वीं बार यह खिताब जीता। जीते के बाद कप्तान धोनी ने भी जडेजा को उठा लिया। 
 
इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमे रविंद्र सिंह जडेजा की पत्नी रीवाबा जीत के बाद उनके पैर छू कर और उन्हें गले लगा कर बधाई दे रही हैं। रीवाबा, जो गुजरात से BJP MLA भी हैं, अपने पति की टीम का समर्थन करने के लिए मैच में शामिल हुईं थी। 
ये भी पढ़ें
मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया, क्या है मोदी सरकार का सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी कृत्य