शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. dissent brewing against cm yediyurappa meeting 15 bjp leaders triggers speculation
Written By
Last Modified: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (14:05 IST)

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार पर मंडराया खतरा, भाजपा विधायकों के बगावती सुर

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार पर मंडराया खतरा, भाजपा विधायकों के बगावती सुर - dissent brewing against cm yediyurappa meeting 15 bjp leaders triggers speculation
कर्नाटक। कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार फिर संकट में घिरती नजर आ रही है। खबरों के अनुसार इस बार मंत्री नहीं बने भाजपा के विधायक बाग हो सकते हैं।

खबरों के अनुसार 10-15 विधायकों ने बैठक कर कथित रूप से मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा के खिलाफ रणनीति पर चर्चा की। खबरों के अनुसार ये विधायक मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा से खुश नहीं हैं। इन विधायकों ने आरोप लगाया है कि बेटे सुपर सीएम की तरह काम कर रहे हैं।
 
 
खबरों के अनुसार कर्नाटक के पूर्व डिप्‍टी मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के घर विधायकों की बैठक हुई। भाजपा के लिए चिंताजनक बात यह है कि विधायकों के बागी सुर राज्य के विधानसभा सत्र से पहले उठी है। पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब कोई चीज असंवैधानिक होगी तो ऐसा ही होगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि येदियुरप्पा सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। 
 
कर्नाटक के नाटक : एचडी कुमारस्‍वामी ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी। सरकार को चले 1 साल से अधिक होते ही जनता दल सेक्‍युलर और कांग्रेस के विधायक बागी हो गए थे। कुल 17 विधायकों ने राज्‍य विधानसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया था। इससे सरकार अल्‍पमत में आ गई थी।
 
विधानसभा अध्‍यक्ष ने कुछ विधायकों को अयोग्‍य करार दिया था। इससे सदन में उपस्‍थित सदस्‍यों की संख्‍या के हिसाब से भाजपा बहुमत में आ गई थी। बीएस येदियुरप्‍पा के नेतृत्‍व में सरकार बनी थी। बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने अधिकांश सीटें जीती थीं। (फाइल फोटो)
ये भी पढ़ें
अमिताभजी माफ कर दो, जिंदगी और मौत की लडाई लड़ रहा हूं : अमर सिंह