1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dilip Kumar admitted in Leelavati hospital Mumbai

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Dilip Kumar
अभिनेता दिलीप कुमार (95) को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
 
ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई है।

ट्वीट में लिखा है, 'साब सीने में इंफेक्शन के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस इंफेक्शन से उबर रहे हैं। आप सबकी दुआ और प्रार्थना की जरूरत है।'

अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने बताया कि दिलीप जी को बुधवार को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। यहां वो रेगूलर चेकअप के लिए आए हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। फिलहाल हम यह नहीं बता सकते हैं कि वह अस्पताल में कब तक भर्ती रहेंगे। 
अगला लेख
जेवराती मांग से सोना उछला, चांदी में रही गिरावट