शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi BJP
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (08:25 IST)

भाजपा ने 5 पार्षदों सहित 21 कार्यकर्ताओ को पार्टी से निकाला

भाजपा ने 5 पार्षदों सहित 21 कार्यकर्ताओ को पार्टी से निकाला | Delhi BJP
दिल्ली में एमीसीडी चुनावों से पहले दिल्ली भाजपा ने शनिवार को अपने 21 मेंबर्स को पार्टी से बाहर कर दिया। भाजपा से निष्कासित कार्यकर्ताओं में 5 निवर्तमान पार्षद भी शामिल है। भाजपा ने जिन पांच निवर्तमान पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखाया है, उसमें पंकज सिंह, कृष्णा गहलोत, प्रवीण राजपूत, संध्या वर्मा और निक्की सिंह शामिल है।
 
ये सभी पार्षद भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे पार्टी की मुसीबत बढ़ गई है। साथ ही भाजपा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी को भी पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने कुल 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।
 
एमसीडी इलेक्शन में भाजपा ने तीनों नगर निगमों के किसी भी मौजूदा पार्षद को टिकट नहीं देने का एलान किया था। पार्टी के एक नेता ने बताया कि करीब 140 बीजेपी पार्षदों ने पार्टी के फैसले को मान लिया, लेकिन एक गुट पार्टी के खिलाफ काम करने में लग गया।
 
9 पार्षदों ने पार्टी के ऑफिशियल कैंडिडेट्स के खिलाफ अपने पर्चे दाखिल कर दिए। दिल्ली में 23 अप्रैल को एमसीडी इलेक्शन के लिए वोट डाले जाएंगे और 26 को नतीजे आएंगे। तीन नगर निगमों में 272 वार्ड हैं।
 
ये भी पढ़ें
नारद न्यूज के सीईओ को समन भेजा गया