1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. death of old man during smoking

महंगा पड़ा धूम्रपान, कपड़े में लगी आग और...

smoking
नई दिल्ली। धूम्रपान से मौत होती है और कई बार यह तत्काल मौत का सबब बन जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला, जब एक बुजुर्ग की इस कारण जान चली गई।
 
पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर जयचंद बिधूड़ी सोमवार को धूम्रपान कर रहे थे, इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई। आग बढ़ने के कारण जलने से उनकी मौत हो गई।
 
यह घटना दक्षिणपूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की है। पुलिस ने बताया कि कमरे से धुंआ निकलते देख घरवाले उस दिशा में दौड़े लेकिन कमरा अंदर से बंद था।
 
उनके अनुसार जब दरवाजा तोड़ा गया तो बिधूड़ी का शरीर बुरी तरह जल गया था। उनके शरीर पर पानी डाला गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिधूड़ी को मृत घोषित कर दिया। (भाषा) 
अगला लेख
चीन में आठ दिन की छुट्टी, ड्रोन से निगरानी