1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Man discovers ancient coins in farmer's field

खेत से मिला खजाना, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप...

ancient coins
लंदन। ब्रिटेन के बर्डपोर्ट में एक किसान के खेत से 2000 साल पुराने रोमन सिक्कों का ढेर मिला है। इन सिक्कों की कीमत 200,000 पाउंड (174,00,000 रुपए) है।
 
कुछ सिक्के बहुत ही विरले हैं और यह रोमन जनरल मार्क एंथनी के समय के हैं। हर सिक्के की कीमत 900 पाउंड तक है। कुछ समय तक शासक रहे एंथनी ने मिस्र की शासक क्लियोपाट्रा के साथ गठजोड़ किया था।
 
ये सिक्के उस वक्त बरामद किए गए जब मछुआरा माइक स्माले अपने दोस्तों के साथ मिलकर खजाने की खोज कर रहे थे। करीब 600 दिनारी सिक्के बरामद किए गए।
 
स्माले ने कहा, 'मैं बहुत खुश हुआ क्योंकि ऐसा जीवन में एक ही बार होता है।' प्राचीन सिक्कों के विशेषज्ञ डोमिनिक चोर्नी ने कहा, 'सिक्के बहुत ही आकर्षक हैं और रोमन ब्रिटेन के इतिहास के सदंर्भ में ये काफी महत्वपूर्ण हैं।' (भाषा) 
अगला लेख
ट्रंप ने कहा, ये पूरी तरह बुरे लोगों की करतूत...