1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Curfew relaxed in Guwahati
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (10:33 IST)

गुवाहाटी में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील

Guwahati
गुवाहाटी। गुवाहाटी में नागरिकता (संशोधन) विधेयक (कैब) के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ढील दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
दिसपुर, उजान बाजार, चांदमारी, सिलपुखुरी और जू रोड सहित कई स्थानों पर दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। ऑटोरिक्शा और साइकल रिक्शा ही सड़कों पर नजर आए लेकिन बसें अब भी नदारद रहीं। शहर में पेट्रोल पंप भी खोल दिए गए हैं, जहां वाहनों की लंबी कतारें दिखीं।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ढील दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस लोगों को इस ढील की जानकारी देने के लिए लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर रही है, हालांकि स्कूल और कार्यालय अब भी बंद हैं।
 
नागरिकता (संशोधन) विधेयक के संसद में पारित होने के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया था। (फ़ाइल चित्र)