1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Congress state president Sarita Arya left Congress

अब कांग्रेस में हुई उठापटक, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने छोड़ दी पार्टी, भाजपा में हुईं शामिल

Sarita Arya
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी से 6 साल के लिए बर्खास्त किए जाने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों का माहौल काफी गर्म हो गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस छोड़ दी है। वे सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं।

 
बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सरिता आर्य महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष थीं। 2 दिन पूर्व सरिता आर्य ने कहा था कि अगर भाजपा उनको टिकट देगी तो वे भाजपा ज्वॉइन कर लेंगी। उनके भाजपा ज्वॉइन करने से पूर्व कांग्रेस ने उन्हें सभी पदों से निष्कासित कर दिया है।
Koo App
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व में नैनीताल से विधायक रही श्रीमती सरिता आर्य जी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा बोहरा जी व प्रदेश महामंत्री श्रीमती वंदना गुप्ता जी आदि ने भी कांग्रेस के अंदर महिलाओं की उपेक्षा किए जाने के चलते भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। - Madan Kaushik (@madankaushikbjp) 17 Jan 2022
सरिता पिछले 5 सालों से इस विधानसभा सीट से तैयारी कर रही हैं लेकिन कुछ महीने पहले ही पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में घरवापसी के बाद सरिता आर्य के टिकट कटने की चर्चाएं जोरों-शोरों पर थीं, क्योंकि संजीव आर्य ने साल 2017 में इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे। ऐसे में अब जब संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो वे भी उसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें
अगला लेख
Vaccination को लेकर Good news, मार्च से लग सकती है 12-14 साल के बच्चों को वैक्सीन