सूटकेस में मिला महिला कांग्रेस नेता का शव, भूपिंदर हुड्डा ने उठाए सवाल
Haryana crime news : हरियाणा के रोहतक में महिला कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या से हड़कंप मच गया। हिमानी का शव एक सूटकेस में मिला है। उनके गले में एक स्कार्फ लिपटा हुआ था और हाथों पर मेहंदी लगी थी। कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा ने हिमानी की मौत पर सवाल उठाए हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मृतका का शव सम्पला बस स्टैंड के पास एक बड़े नीले सूटकेस में मिला, जिसके बाद इसकी सूचना सम्पला थाने को दी गई। राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला (SFL) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और पाया कि मृतका की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। जांच में शव हिमानी नरवाल का पाया गया।
हिमानी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। वह हरियाणा चुनाव में भूपिंदर हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के साथ काफी सक्रिय थीं।
कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय व दोषियों को कठोरतम दंड दिलाए।रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
— Bhupinder Singh Hooda (@BhupinderShooda) March 1, 2025
एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात…
edited by : Nrapendra Gupta

