1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. cm dhami appeals for alertness amidst red alert

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, CM पुष्कर सिंह धामी ने ली मीटिंग, जनता से की अपील

Pushkar Dhami
उत्तराखंड में 24 घंटे के लिए उत्तराखंड मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और जल भराव जैसी स्थितियां सामने आ रही है।

इसे लेकर मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीटिंग ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर आमजन से अनुरोध करते हुए कहा है कि सभी लोक सतर्क रहें। आवश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
 
मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्यारा आयोजित की जा रही उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल , प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों से भी मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पाकिस्तान में आत्मघाती हमले, 13 लोगों की मौत, कई घायलों की हालत गंभीर