1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Clash between prisoners in Pune's Yerwada Jail

पुणे की यरवदा जेल में कैदियों के बीच झड़प, 2 जेलकर्मी घायल

Yerwada Jail Pune
पुणे। शहर की यरवदा केंद्रीय जेल में कैदियों के 2 गुटों के बीच संघर्ष के दौरान बीचबचाव की कोशिश कर रहे जेल के 2 कर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार शाम की है जिसके बाद इस मामले में 5 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
यरवदा थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कैदियों के एक समूह ने कथित तौर पर दूसरे गुट पर पत्थर फेंके। उन्होंने कहा कि जब जेलकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो पथराव कर रहे कुछ कैदियों ने 2 जेलकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की जिसमें वे घायल हो गए।
 
अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर 5 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
बड़ी खबर, संजय राउत को PMLA कोर्ट से जमानत