बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. खेल - खेल में बच्चा पंखे से फंदा लगाकर लटका, मौत
Written By
Last Updated : बुधवार, 25 नवंबर 2020 (16:24 IST)

खेल - खेल में बच्चा पंखे से फंदा लगाकर लटका, मौत

Noida
नोएडा। नोएडा सेक्टर 18 में रहने वाले एक 12 वर्षीय बच्चे ने अपने जन्मदिन पर खेल-खेल में पंखे से फंदा लगा लिया और लटक गया। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि सेक्टर 18 में रहने वाले एक 12 वर्षीय बच्चे का मंगलवार को जन्मदिन था।
उन्होंने बताया कि बच्चे के घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं तभी अपने छोटे भाई के साथ खेलते समय उसने घर में पंखे से फंदा लगा लिया तथा नीचे कूद गया। उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजन फंदा काटकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Samsung ने लांच किए दो सस्ते स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत