1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Child abuse, 80-year-old elderly, abuse

80 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 8 साल की बच्ची से दुष्‍कर्म

Child abuse
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक 87 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
 
पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चार दिसंबर को उसने रोहिणी इलाके के अस्थाई खाद्यान्न भंडार के बाहर खेल रही बच्ची को लालच दिया।
 
पुलिस ने बताया कि उसने बच्ची के साथ जबर्दस्ती की। उस खाद्यान्न भंडार में छत नहीं थी और एक महिला ने अपने घर के छज्जे से आरोपी को लड़की के साथ जर्बदस्ती करते देखा। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए। हालांकि आरोपी वहां से भाग निकला।
 
 
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)
अगला लेख
अभिनेता शशि कपूर की याद में पाकिस्तान में मोमबत्ती जुलूस