1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Siddaramaiah's statement on Renukaswamy murder case

रेणुकास्वामी हत्याकांड : CM सिद्धारमैया बोले- अभिनेता दर्शन को बचाने का मुझ पर कोई दबाव नहीं

Siddaramaiah
Chief Minister Siddaramaiah's statement on Renukaswamy murder case : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि हत्या के मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप को बचाने का उन पर किसी मंत्री या विधायक की ओर से कोई दबाव नहीं है। ये सब बातें सच्चाई से दूर हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह ऐसे अनुरोधों पर विचार नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा, ऐसी अफवाह हैं कि मुझ पर दबाव है जो सच नहीं है। कहीं कोई दबाव नहीं है। न तो किसी मंत्री की ओर से और न ही किसी विधायक की ओर से। ये सब बातें सच्चाई से दूर हैं। उन्होंने कहा, यदि कोई मुझ पर दबाव डालेगा तो भी मैं उसके अनुरोधों पर विचार नहीं करूंगा। हमने पुलिस को खुली छूट दी है और मैंने उससे कानून के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा है।
 
इस मामले की सुनवाई के लिए सरकार द्वारा नियुक्त विशेष सरकारी वकील को बदलने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, पहली बात कि (विशेष सरकारी वकील को) बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। अभिनेता दर्शन के प्रशंसक रेणुकास्वामी को उसके गृहनगर चित्रदुर्ग से ‘फैन क्लब’ का एक प्रमुख सदस्य अगवा कर बेंगलुरु ले आया था। यहां रेणुकास्वामी का उत्पीड़न किया गया एवं उसकी हत्या कर दी गई और नौ जून को उसका शव मिला था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रेणुकास्वामी ने दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे जिससे अभिनेता नाराज हो गए थे, फलस्वरूप उसकी (रेणुकास्वामी) कथित रूप से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में कन्नड़ अभिनेता दर्शन और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा को 15 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
NEET परीक्षा रद्द करने संबंधी याचिकाओं पर केंद्र, NTA को नोटिस, हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक