• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Mann challenges BJP, claims related to tableau rejected
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (17:55 IST)

मुख्‍यमंत्री मान की भाजपा को चुनौती, झांकी से जुड़ा दावा किया खारिज

मुख्‍यमंत्री मान की भाजपा को चुनौती, झांकी से जुड़ा दावा किया खारिज - Chief Minister Mann challenges BJP, claims related to tableau rejected
Chief Minister Bhagwant Singh Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की झांकी का इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत प्रचार के लिए करने का आरोप लगने के एक दिन बाद शुक्रवार को चुनौती दी कि यदि भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ यह आरोप साबित कर देते हैं, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
 
मान ने जाखड़ के इस दावे को झूठ बताकर खारिज कर दिया कि उनकी सरकार चाहती है कि गणतंत्र दिवस परेड की झांकी पर मान और अरविंद केजरीवाल के फोटो लगे हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाखड़ ने जब ये आरोप लगाए तो वह ऐसे हकला रहे थे जैसे कोई झूठा हकलाता है।
 
मान ने कहा कि हालांकि, वह जाखड़ के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं, जो हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें उन्हें दी गई पटकथा पढ़नी होगी।
 
जाखड़ ने मान पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी के राजनीतिकरण का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आप सरकार ने जोर देकर कहा था कि झांकी में उनकी और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें थीं और यही एक कारण था कि इसे गणतंत्र दिवस की परेड से बाहर कर दिया गया।
 
लुधियाना में मान ने कहा कि जाखड़ को सबूत देना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल या भगवंत मान की तस्वीरें झांकी पर लगी थीं। क्या वे सोचते हैं कि हम पागल हैं? मान ने कहा कि अगर जाखड़ यह साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। (एजेंसी/वेबदुनिया)
ये भी पढ़ें
PoK के शारदा मंदिर पर पाकिस्तानी सेना का कब्जा, समिति ने भारत से मांगी मदद