1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief minister Arvind Kejriwal meets rape victim

दुष्कर्म पीड़ित बालिका से मिले केजरीवाल, 10 लाख रुपए मदद की घोषणा

Rape victim girl
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के उपनगर द्वारका में दुष्कर्म पीड़ित 6 वर्ष की मासूम से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पीड़ित के परिवार को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी।

6 वर्ष की मासूम के साथ मंगलवार को द्वारका में फुसलाकर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर है और उसका सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में मासूम बालिका का हालचाल और उसके परिजनों से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली सरकार पीड़ित के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी। उन्होंने कहा, बालिका का उपचार कर रहे डॉक्टरों से मिलकर जानकारी ली है। बालिका का स्वास्थ्य अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली सरकार पीड़ित बालिका के परिवार को कानूनी मदद के लिए एक वकील की सेवाएं मुहैया कराएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी बालिका से मिलने अस्पताल गई थीं।
अगला लेख
वर्ल्ड कप में जीत के बाद भी टीम इंडिया को सता रही है यह बड़ी चिंता