छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, 26 जून से खुलेंगे स्कूल
Chhatisgarh school news : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 26 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब राज्य में स्कूल 27 जून से खुलेंगे। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी रायपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में खुद का ख्याल रखने और लगातार पानी पीने की भी अपील की।
बघेल ने ट्वीट कर कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूल 26 जून तक बंद रहेंगे। अपना और अपनों का ख्याल रखें। गर्मी बहुत है, पानी पीते रहें।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में भी गर्मी की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है।भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 14, 2023
सभी स्कूल 26 जून तक बंद रहेंगे।
अपना और अपनों का ख्याल रखें।
गर्मी बहुत है, पानी पीते रहें।

