सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका-चीन में और बढ़ी तल्खी, NYSE के फैसले को लेकर दी जवाबी कार्रवाई की धमकी
- बिशन सिंह बेदी ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, कोटला स्टैंड से अपना नाम तुरंत हटाने को कहा
- किसान आंदोलन में शामिल राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी
- ‘निकाह’ एक्ट्रेस सलमा आगा की बेटी जारा खान को मिली रेप की धमकी, आरोपी निकली MBA की छात्रा
- शाकिबुल को कोलकाता के काली मंदिर में पूजा करने पर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
मुंबई की मेयर को जान से मारने की धमकी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई। मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मेयर को पिछले साल 21 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने फोन कर हिंदी में अभद्र शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि पेडनेकर ने हाल ही में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि भादंवि की धारा 506-II के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पेडनेकर 2019 नवंबर में मेयर चुनी गई थीं।(भाषा)
