1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Cancer victim girl

कैंसर पीड़िता से गैंगरेप, मदद मांगी तो लूटी आबरू

Cancer victim girl
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सरोजिनी नगर में गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने जब वहां से गुजर रहे व्यक्ति से मदद मांगी तो उसने भी मदद करने की बजाय पीड़िता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो एक्स के तहत रिपोर्ट दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
खबरों के मुताबिक एक ब्लड कैंसर पीड़ित किशोरी किसी काम से बाजार गई थी, जहां उसे उसकी पहचान का युवक मिला। आरोपी युवक उसे एक सुनसान जगह ले गए, जहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर किशोरी से गैंगरेप किया और भाग गए। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने युवती को मदद का झांसा देकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।
 
एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक राहगीर वीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने एक आरोपी का नाम शैलेन्द्र बताया है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान किशोरी बेहोश गई थी। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। काफी समय बाद युवती को होश आया। (एजेंसियां)
अगला लेख
ईवीएम को लेकर मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला