बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cabinet minister Brajesh Pathak's statement in Vikas Dubey case
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (16:16 IST)

ब्राह्मणों के नाम पर हो रहा सरकार को बदनाम करने का प्रयास : ब्रजेश पाठक

ब्राह्मणों के नाम पर हो रहा सरकार को बदनाम करने का प्रयास : ब्रजेश पाठक - Cabinet minister Brajesh Pathak's statement in Vikas Dubey case
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे मुठभेड़ प्रकरण पर गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री पाठक ने कहा, जहां तक कानपुर के विकास दुबे एनकाउंटर (मुठभेड़) का मामला है, राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है, परंतु जनता जागरूक है।

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस हमारी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगा रही है। अच्छा होता कि ये पार्टियां अपने गिरेबान में झांक कर देख लेतीं कि भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मणों का समर्थन पार्टी के गठन के पहले दिन से ही प्राप्त है और आज भी ब्राह्मणों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी सरकार को ही है।
पाठक ने दावा किया कि बौखलाहट में ये पार्टियां अनावश्यक मुद्दे को भड़काने का काम कर रही हैं।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
सिब्बल का पायलट पर कटाक्ष, मानेसर में छुटि्टयां मना रहे हैं बागी विधायक...