1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BSF kills Pakistani intruder in Pathankot

BSF ने पठानकोट में पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

BSF
BSF: पंजाब के पठानकोट जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने पठानकोट के सिंबल सकोल ( Simbal Sakol) गांव के निकट देर रात करीब 12.30 बजे कुछ संदिग्ध गतिविधियां होती देखीं।
 
उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए से रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और उसने आगे बढ़ना जारी रखा। उन्होंने बताया कि बलों ने खतरे को भांपकर गोलीबारी की जिसमें घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले 11 अगस्त को बीएसएफ की कार्रवाई में तरनतारन जिले में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: एमपी और महाराष्ट्र में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमत घटी