शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. boy reached on roof of college for reels dies
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 मार्च 2023 (15:34 IST)

रील्स बनाने कॉलेज की छत पर चढ़ा, पैर फिसलकर गिरने से मौत

रील्स बनाने कॉलेज की छत पर चढ़ा, पैर फिसलकर गिरने से मौत - boy reached on roof of college for reels dies
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के लिए कॉलेज की छत में चढ़े छात्र की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
 
बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सरकंडा थाना क्षेत्र के विज्ञान महाविद्यालय की छत से गिरने से छात्र आशुतोष साव (20) की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि आशुतोष अपने मित्रों के साथ इंस्टाग्राम की रील्स बनाने और सेल्फी लेने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ा था।
 
पुलिस अधीक्षक ने एक वीडियो ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्र छत पर हैं और उनमें नारंगी रंग का टी शर्ट पहना एक छात्र छज्जे पर चढ़ गया है। अन्य छात्र वीडियो बना रहे हैं।
 
सिंह ने साझा किए गए वीडियो में लिखा है, 'आज बिलासपुर साइंस कॉलेज परिसर में दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम रिल्स वीडियो बनाने के दौरान एक युवक छज्जे से पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा (ऑरेंज टी-शर्ट में), जिसे बचाया न जा सका। घटना की जांच जारी है। हर समय सतर्कता जरूरी।'
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के सरखो गांव का निवासी आशुतोष विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह अशोक नगर में किराए में कमरे में रहता था। शुक्रवार को वह मित्रों के साथ कॉलेज गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने मित्रों सुमित पांडे, रोशन कश्यप, सिद्धांत यादव, वैभव कौशिक और शिल्पी साहू के साथ कॉलेज की छत पर चढ़ गया।
 
सभी दोस्त वहां इंस्टाग्राम रील्स बना रहे थे। मित्रों के कहने पर आशुतोष छत से खिड़की पर बने स्लैब में कूद गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि सिर में अधिक चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
NGT ने कोच्चि नगर निगम को दिया 100 करोड़ का मुआवजा देने का निर्देश