शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NGT directs Kochi Municipal Corporation to pay Rs 100 crore as compensation
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 मार्च 2023 (15:43 IST)

NGT ने कोच्चि नगर निगम को दिया 100 करोड़ का मुआवजा देने का निर्देश

NGT ने कोच्चि नगर निगम को दिया 100 करोड़ का मुआवजा देने का निर्देश - NGT directs Kochi Municipal Corporation to pay Rs 100 crore as compensation
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ठोस अपशिष्ट के निपटान में विफल रहने के कारण पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए केरल में कोच्चि नगर निगम को 100 करोड़ रुपए का पर्यावरणीय मुआवजा देने का निर्देश दिया है। अधिकरण ने कहा है कि पर्यावरणीय उल्लंघनों के लिए जवाबदेही तय न करने का अधिकारियों का रवैया कानून के शासन के लिए खतरनाक है।
 
एनजीटी ने कहा कि केरल राज्य और संबंधित प्राधिकरण पूरी तरह से विफल रहे हैं और वैधानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और आदेशों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया गया है। अधिकरण ने कहा है कि पर्यावरणीय उल्लंघनों के लिए जवाबदेही तय न करने का अधिकारियों का रवैया कानून के शासन के लिए खतरनाक है।
 
एनजीटी एक मामले की सुनवाई कर रहा था जिसमें उसने कोच्चि में एक कूड़ाघर में आग लगाए जाने के कारण पर्यावरणीय आपात स्थिति पैदा होने से संबंधित मीडिया में आई खबर के आधार पर स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अमृतपाल सिंह हिरासत में, पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद, अर्धसैनिक बल अलर्ट पर