1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Blast at firecracker factory in Palghar, Maharashtra

महाराष्ट्र के पालघर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 लोग घायल

Blast
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में गुरुवार की सुबह पटाखों की फैक्टरी में धमाका हो गया, जिससे इस घटना में 5 लोग घायल हो गए और उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना देहने गांव में दिन में करीब 11 बजे हुई और विस्फोट के बाद आग लग गई। मुख्य जिला आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी विवेकानंद कदम ने इसकी जानकारी दी। यह इलाका मुंबई से करीब 125 किलोमीटर दूर है।

कदम ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल गाड़ियों को भेजा गया। घायलों में से चार को दहानु के, जबकि एक अन्य को वापी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
अगला लेख
पशुपति कुमार पारस बने लोजपा के नए अध्यक्ष