1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP woman worker killed in West Bengal

बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या, मिल रही थीं धमकियां

Murder
बैरकपुर। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हस्नाबाद इलाके के तोकीपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता सरस्वती दास की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला के पति आमलानी पंचायत में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

महिला के पति  ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को पहले से ही धमकियां मिल रही थीं। वह जब दैनिक बाजार से घर लौटे तो उनकी पत्नी का गोलियों से छलनी शव घर में मिला। उन्हें कम से कम 9 गोलियां मारी गईं थीं। स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह अपराध सत्तारुढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। तृणमूल ने इन आरोपों से इनकार किया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने राज्य को हिंसा मुक्त करना सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को तृणमूल, भाजपा, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एक बैठक की थी। इसके एक दिन बाद ही भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अगला लेख
सोने-चांदी में आया उछाल, उच्चतम स्तर पर पहुंचे, जानिए कितने बढ़े भाव...