1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP spokesperson Umesh Sharma passes away

भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्टअटैक से निधन

Umesh Sharma
इंदौर। भाजपा के तेजतर्राट प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन हो गया। खबरों के मुताबिक गुजरात चुनाव में ड्‍यूटी से लौटने के बाद आज सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमेश शर्मा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

 

प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि शर्मा को सीने में दर्द के चलते दोपहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने अपने ट्वीट माध्यम से शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा बेहद दर्दनाक दुखद और झकझोरने वाली खबर है। भाजपा मध्यप्रदेश के प्रखर प्रवक्ता उमेश शर्मा अचानक हमारे बीच से चले गए।
अगला लेख
कल आएगा ज्ञानवापी पर फैसला, वाराणसी में हाईअलर्ट, धारा 144 लागू